Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं।

28 Jan 2025

उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने के दौरान मंच गिरने से 60 लोग घायल हो गए, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। बताया गया है कि श्रद्धालु क्षमता से अधिक संख्या में मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने पहुंच गए। इस वजह से करीब 40 फीट ऊंचा मंच भरभरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को फौरन बड़ौत सीएससी और निजी आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 30 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बागपत जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News